उत्तराखंड यमुना नदी तंत्र
यमुना नदी उत्तरकाशी के बंदरपूंछ पर्वत के दक्षिणी पश्चिमी डाल पर स्थित यमुनोत्री ग्लेशियर के यमुनोत्री कांटा नामक स्थान से निकलती है उत्तरकाशी व देहरादून में बहते हुए यह राज्य से बाहर निकल जाती है
यमुना की सहायक नदियां - ऋषि गंगा , हनुमान गंगा , कृष्णागाड, बनागाड, कमलगाड , खुतनुगाड , बर्नीगाड , भद्रीगाड़ , मुगरागाड़ , टोंस, आसान आदि सहायक नदियां है
यमुना नदी की सबसे प्रमुख सहायक नदी टोंस नदी है जो कि यमुना में ढाई गुना अधिक जल लाती है यह उत्तरकाशी स्थित बंदरपुर पर्वत के उत्तरी ढाल के स्वर्गारोहिणी ग्लेशियर से निकलने वाली सुपिर नदी व हिमाचल प्रदेश के डोडरा कवार क्षेत्र से आने वाली रूपीन नदी में मिलने से बनी है
यमुनोत्री से गाजीपुर तक अथवा उत्तराखंड में यमुना की लंबाई 136 किलोमीटर है जबकि यमुनोत्री से इलाहाबाद तक कुल लंबाई 1384 किलोमीटर है
नदी |
उदगम |
कहा तक |
लम्बाई km |
---|---|---|---|
भागीरथी | गोमुख | देवप्रयाग | 205km |
भिलंगना | खतलिंग हिमनद | पुरानी टिहरी | 110 km |
अलकनन्दा | सतोपंत हिमनद | देवप्रयाग | 195 km |
विष्णु गंगा या धौलीगंगा | देवन हिमानी | विष्णु प्रयाग | 94 km |
पिंडर | पिंडारी हिमनद | करणप्रयाग | 105 km |
मंदाकिनी | केदारनाथ | रुद्रप्रयाग | 72 km |
नंदाकिनी | नंदा घोटी | नंदप्रयाग | 56 km |
गंगा | देवप्रयाग | हरिद्वार सीमा | 96 km |
पूर्वी नयार | दुधाटोली | सतपुली | 109 km |
पश्चिमी नयार | दुधाटोली | सतपुली | 78 km |
पश्चिमी रामगंगा | दुधाटोली | कालागढ़ | 155 km |
कोसी | कौसानी | सुल्तानपुर | 168km |
गोला | पहाड़ पानी | किच्छा | 102km |
काली नदी | लिपुलेख | टनकपुर | 252km |
सरयू | सर मूल | पंचेश्वर | 146km |
पूर्वी रामगंगा | पेंटिंग | रामेश्वर | 108 km |
गोरी गंगा | मिलन | जौलजीबी | 104km |
टोंस | रुपिन - सुपिन ग्लेशियर | डाकपत्थर देहरादून | 140km |
यमुना | यमुनोत्री | धामपुर देहरादून | 136km |
👉 यहाँ क्लिक करे उत्तराखंड राज्य की प्रमुख जलविद्युत परियोजना / ऊर्जा संसाधन जानने के लिए
गंगा जल तंत्र
राज्य में गंगा नदी गंगा के नाम से देवप्रयाग के बाद जाना जाता है जबकि गंगोत्री से देवप्रयाग तक इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है
देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा मिलकर जब गंगा के नाम से आगे बढ़ती है तो पौड़ी के ब्याजघाट के पास फूलचट्टी नामक स्थान पर बाएं ओर से नयार ( नादगंगा ) नदी मिलती है आगे बढ़ने पर देहरादून के ऋषिकेश में दाई ओर से चंद्रभागा नदी और फिर आगे बढ़ने पर दाई ओर से रायवाला के पास सॉन्ग नदी मिलती है
गंगा नदी भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती है उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश , बिहार , झारखंड , पश्चिम बंगाल
गंगा की मुख्य सहायक नदियां
रूद्रगंगा, मिलुनगंगा, केदारगंगा
![]() |
views |
दाबका नदी
बराकर नदी
दाबका के पूर्व और उसके समांतर बहने वाली यह नदी भी नैनीताल से निकलती है नैनीताल तथा उधमसिंह नगर में बहने के बाद खानपुर (उधमसिंह नगर ) के पास राज्य से बाहर हो जाती है
सरयु नदी
काली नदी को सबसे अधिक जलराशि देने वाली कुमाऊं की पवित्र नदी सरयू बागेश्वर के दक्षिण पश्चिम में स्थित सरमूल ( झुंडी )नामक स्थान से निकलती है बैजनाथ तीर्थ व बागेश्वर नगर इसके तट पर है पिथौरागढ़ -अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ , चंपावत का बॉर्डर बनाते हुए 146 किलोमीटर प्रवाहित होने के बाद पंचेश्वर से 40 किलोमीटर नीचे यह काली नदी में दाई ओर से मिल जाती है यह पश्चिम से पूर्व को बहती है
सरयु की प्रथम सहायक नदी गोमती है जो बागेश्वर में सरयू में मिल जाती है
![]() |
views |
लधिया नदी
उत्तराखंड की यह अंतिम नदी है जो काली नदी में मिलती ( दाएं ओर से ) है काली नदी में हो चुका ( चंपावत ) के पास मिलती है यह पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है लधिया पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा , नैनीताल के मिलन बिंदु गजार से निकलती है
काली शारदा नदी की सहायक नदियां
पूर्वी धौलीगंगा , गौरी गंगा , लोहावट सरयू , लधिया
अलकनंदा नदी की सहायक नदी
सरस्वती , पश्चिमी धौलीगंगा , विरथी , नबालिका, लक्ष्मण गंगा , नंदाकिनी, पिडर , मंदाकिनी आदि नदियां
Uttarakhand GK